बांग्लादेशी घुसपैठिया समेत दो को बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र से पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सीमा चौकी अर्जुन इलाके में तैनात बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश की ओर से दो लोगों को भारतीय सीमा में घुसते देखा था.

विज्ञापन

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने कूचबिहार स्थित भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिया व एक भारतीय दलाल को पकड़ा है. घटना मंगलवार की रात की है. सीमा चौकी अर्जुन इलाके में तैनात बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश की ओर से दो लोगों को भारतीय सीमा में घुसते देखा था. वे सीमावर्ती गांव में घुसते, उसके पहले ही दोनों को पकड़ लिया गया. पकड़े गये लोगों में एक का नाम मोहम्मद अबुल (30) है, जबकि घुसपैठ में मदद करने वाले आरोपी भारतीय दलाल का नाम संजीत बर्मन (27) है. उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. बांग्लादेशी नागरिक ने बताया कि वह रोजगार के लिए भारतीय सीमा के जरिये नेपाल जाना चाहता था. आरोपियों और जब्त मोबाइल फोन कुचलीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola