करया के किशोर का शव खाली मकान में मिला

Updated:
विज्ञापन

महानगर के करया इलाके में 17 वर्षीय किशोर का घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली मकान में शव मिलने से इलाके में लोग आतंकित हो गये.

विज्ञापन

तिलजला रोड का रहनेवाला था किशोर, पिछले कुछ दिनों से था लापता

कोलकाता. महानगर के करया इलाके में 17 वर्षीय किशोर का घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली मकान में शव मिलने से इलाके में लोग आतंकित हो गये. घटना तिलजला रोड की है. मृत किशोर का नाम शेख आजाद बताया गया है. वह करया थानाक्षेत्र में स्थित तिलजला रोड का रहनेवाला था. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन्हें प्राथमिक जांच में पता चला कि, रविवार को जब स्थानीय एक व्यक्ति खाली पड़े मकान के पास शौच के लिए गये तो उन्हें काफी दुर्गंध आयी. इसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और करया थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वह एक किशोर का सड़ा-गला शव पड़ा है. मृतक के पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर पुलिस को बताया कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है.पुलिस को किशोर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि शेख आजाद पिछले कुछ दिनों से लापता था. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह उक्त खाली मकान में छिपा था. शायद मकान में छिपने के दौरान अंधेरा होने के कारण किसी तरह वह करंट की चपेट में आ गया. जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर किसी भी परिवार की तरफ से स्थानीय थाने में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola