सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आरजी कर मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन जारी रखा.
विज्ञापन
कुछ प्रदर्शनकारियों ने खून से रेखाचित्र बना पीड़िता के लिए न्याय की मांग की
संवाददाता, कोलकाताआरजी कर मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन जारी रखा. शुक्रवार को धरना मंच से पार्टी नेताओं ने एक बार फिर सीएम व सीपी के इस्तीफे की मांग की. कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने अपने खून से रेखाचित्र बनाया.साथ ही पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं. प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खां ने भी अपना खून दिया. उन्होंने कहा कि हम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने और घटना को ढकने की कोशिश करने को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं.
जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा. गौरतलब है कि आरजी कर कांड के खिलाफ भाजपा 29 अगस्त से धरना दे रही है. हाइकोर्ट ने भाजपा को 16 सितंबर तक धरना देने की अनुमति दी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन