बंगाल में भी बनेगी भाजपा की सरकार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 1:28 AM
हरियाणा में जीत से उत्साहित अधिकारी ने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनायेगी.
बशीरहाट. मंगलवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में एक दुर्गापूजा मंडप में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे. मंडप से बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शुभेंदु ने कहा कि वाममोर्चा व तृणमूल, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. ममता बनर्जी को पूर्व मुख्यमंत्री बनाना होगा. हरियाणा में जीत से उत्साहित अधिकारी ने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा : बंगाल में 70 फीसदी हिंदू हैं. सभी को एकजुट होना होगा. फिर हम सरकार का गठन कर बंगाल में सुशासन लायेंगे. सभी को सुरक्षा दी जायेगी. किसी धर्म के प्रति हम नफरत नहीं करते. किसी से कोई विरोध नहीं है. जयनगर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक ममता बनर्जी को पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बना दिया जाता, तब तक कोई दीदी या बहन यहां सुरक्षित नहीं है. सभी जगह आरोपी तृणमूल का सदस्य है. आरजी कर मामले में सिविक वॉलंटियर संजय राय को मुख्य आरोपी को लेकर जमा चार्जशीट को लेकर पूछे जाने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआइ तीन स्तर पर काम कर रही है, जिसमें दुष्कर्म व हत्या, प्रमाण के साथ छेड़छाड़ व आरजी कर में भ्रष्टाचार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यदि 60 दिन के भीतर चार्जशीट जमा नहीं होती, तो आरोपी को जमानत मिल जाती. इसके बाद सीबीआइ पूरक चार्जशीट जमा करेगी. सीबीआइ की तारीफ करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से प्रमाण मिटाने के बाद यह मामला सीबीआइ के पास आया था. इसके बाद भी सीबीआइ ने बेहतर तरीके से जांच की. हमें उन पर पूरा भरोसा है. जिन लोगों ने प्रमाण के साथ छेड़छाड़ किया, आरोपियों को बचाने की कोशिश की, उनके खिलाफ सीबीआइ को कड़ा कदम उठाना चाहिए. एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि ज्योति बसु के समय माकपा जो करती थी, वही इस समय तृणमूल कांग्रेस कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










