बाइक टैक्सी चालक पर महिला से बदसलूकी का लगा आरोप

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के पाटुली इलाके में एक एप आधारित बाइक टैक्सी चालक पर महिला यात्री से बदसलूकी और जबरन बीच रास्ते उतार देने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

बीच रास्ते उतारने की शिकायत

थाने में लिखित शिकायत दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता के पाटुली इलाके में एक एप आधारित बाइक टैक्सी चालक पर महिला यात्री से बदसलूकी और जबरन बीच रास्ते उतार देने का आरोप लगा है.

पीड़िता ने इस संबंध में पाटुली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?: पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला यात्री ने शिकायत में बताया कि गुरुवार सुबह उन्होंने गरियाहाट जाने के लिए एप के जरिए बाइक टैक्सी बुक की थी. वह नियमित रूप से इसी मार्ग पर सेवा का उपयोग करती रही हैं, जिसका रिकॉर्ड एप के ट्रिप हिस्ट्री में उपलब्ध है. आम तौर पर चालक बाइपास होते हुए रूबी मोड़ से एकडालिया की ओर मुड़कर गंतव्य तक पहुंचते हैं. आरोप है कि संबंधित चालक ने निर्धारित मार्ग से जाने से इनकार कर दिया और अतिरिक्त पैसे की मांग की.

महिला के विरोध करने पर चालक ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और पाटुली के निकट एक बस स्टैंड के पास उन्हें जबरन उतार दिया. पीड़िता ने इसे उत्पीड़न का गंभीर मामला बताते हुए कहा कि एक महिला यात्री की सुरक्षा, सम्मान और न्यूनतम शिष्टाचार की खुलेआम अनदेखी की गयी. उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola