भवानीपुर सीट भी अब सीएम के लिए सुरक्षित नहीं : शुभेंदु

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है. विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है,

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है. विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मंगलवार रात के अंधेरे में कई लोग भारतीय जनता पार्टी का झंडा उतार कर जलाते नजर आ रहे हैं. इस पर शुभेंदु ने दावा किया कि भवानीपुर अब मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षित सीट नहीं रही है. श्री अधिकारी ने अपने ट्वीट में कहा कि भवानीपुर में पराजय की आशंका से तृणमूल घबरायी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय भाजपा के झंडे उतारकर उन्हें जलाया जा रहा है. उनके मुताबिक, इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी दबाव में है. उन्होंने लिखा कि इस तरह भाजपा को रोका नहीं जा सकता. जितने झंडे हटाये और जलाये जायेंगे, जीत का अंतर उतना ही बढ़ेगा. अधिकारी ने नंदीग्राम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली बार वहां की जनता ने मुख्यमंत्री को नकार दिया था और इस बार भवानीपुर की जनता भी ऐसा ही करेगी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भवानीपुर सीट को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला कड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परंपरागत सीट मानी जाती रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola