Bengal Weather Update : बंगाल में सर्दी का कहर जारी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Updated:
विज्ञापन

Bengal Weather Update : मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण बंगाल के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के पांच जिले अगले कुछ दिनों तक कोहरे से ढके रहेंगे. हालांकि पारा के न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. बुधवार की सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक था.

विज्ञापन

अगले 48 घंटों तक कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों में कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण बंगाल के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. बंगाल के सभी जिलों में फिलहाल शुष्क मौसम रहेगा. उत्तरी जिलों में, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में अगले 48 घंटों के तक कोहरा छाये रहने की संभावना है. अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्दवान और पश्चिम मेदिनीपुर में कोहरा छाया रहेगा.

Bengal Crime News : एकतरफा इश्क में अंधे आशिक ने युवती के पिता काे मौत के घाट उतारा

पुरुलिया में सबसे अधिक दर्ज की गई ठंड

मौसम विभाग ने कहा कि पुरुलिया में बुधवार को दक्षिण बंगाल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. वहां पारा गिरकर 12.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इसके अलावा दमदम में 17.6 डिग्री, कल्याणी में 16.5 डिग्री, दीघा में 17.0 डिग्री, कृष्णानगर में 16.8 डिग्री, उलबेरिया में 17 डिग्री, बांकुड़ा में 18.1 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री, जलपाईगुड़ी में 16.9 डिग्री, अलीपुरद्वार में 15.0 डिग्री, कूचबिहार में 15.3 डिग्री, रायगंज में 17.5 डिग्री और मालदा में 20.5 डिग्री रहा.

Also Read : Sukanta Majumdar : सुकांत मजूमदार को आखिर क्यों पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola