ePaper

Sukanta Majumdar : सुकांत मजूमदार को आखिर क्यों पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Updated at : 20 Nov 2024 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Sukanta Majumdar : सुकांत मजूमदार को आखिर क्यों पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Sukanta Majumdar : सुकांत मजूमदार ने कहा कि, पुलिस कह रही है कि बेलडांगा में मेरे जाने से अशांति होगी, इसलिए वे हमें रोक रहे हैं.

विज्ञापन

Sukanta Majumdar : केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को बेलडांगा जाने के दौरान पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार सुकांत मजूमदार बुधवार को जब बेलडांगा जा रहे थे, तब उनके गाड़ी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. उन्होंने इसे लेकर सड़क पर ही धरना शुरू किया, तो पुलिस ने सुकांत व उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया.

पुलिस यह सब ममता बनर्जी की देखरेख में कर रही है : सुकांत


सुकांत मजूमदार ने कहा कि, पुलिस कह रही है कि बेलडांगा में मेरे जाने से अशांति होगी, इसलिए वे हमें रोक रहे हैं. जब बेलडांगा में मंदिर तोड़े जा रहे थे तब पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी हुई थी. पुलिस ने हमें अवैध रूप से रोका है. हमने पुलिस से कहा कि हम बेलडांगा में भारत सेवाश्रम संघ में महाराज से मिलेंगे और फिर वापस आएंगे. पुलिस हमें जाने नहीं दे रही है. पुलिस यह सब ममता बनर्जी की देखरेख में कर रही है.

बेलडांगा में धारा 144 लागू

पुलिस का कहना है कि बेलडांगा में धारा 144 लागू है. इसलिए वह वहां नहीं जा सकते. लेकिन, बेलडांगा उस जगह से 50 किमी से अधिक दूर है जहां उन्हें हिरासत में लिया गया है. बीजेपी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने के लिए बार-बार राज्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है.

Also Read : Mamata Banerjee : मंदारमणि होटल तोड़ने के आदेश पर सीएम का बड़ा ऐलान कहा,’नहीं चलेगा बुलडोजर ‘

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola