Bengal Weather Update : बदला बंगाल के मौसम का मिजाज,लोगों काे लुभाने लगी गुलाबी सर्दी
Published by : Shinki Singh Updated At : 26 Oct 2024 5:10 PM
Bengal Weather Update : 28 अक्टूबर को कोलकाता का अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चक्रवात ‘डाना’ के कारण आयी भारी बारिश के एक दिन बाद शनिवार को आसमान साफ रहा. अलीपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश रुकने से कई इलाकों से पानी कम हो गया है जिससे लोगों को राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कोलकाता के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
लोगों को सुबह महसूस होने लगी है हल्की ठंड
आईएमडी अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि अब लोगों को सुबह में हल्की ठंड महसूस होने लगी है. कोलकाता में स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन हुगली, बांकुड़ा, झारग्राम और पूर्व तथा पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कई इलाकों में जलभराव बना हुआ है. आईएमडी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है और रविवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है.
Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने छठ घाटों को लेकर क्या दिया दिशा-निर्देश,यहां जानें पूरा अपडेड
27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश की संभावना
अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में मध्यम बारिश की संभावना है.
Also Read : Cyclone Dana : बंगाल में ‘दाना’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई चार
कोलकाता का तापमान
इसके बाद 28 अक्टूबर को कोलकाता का अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. और फिर 28 से 31 अक्टूबर तक कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 1 नवंबर को भी कोलकाता का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है. इन कुछ दिनों में कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










