विधायक के बेटे की गाड़ी में लगी थी लाल बत्ती, मंच पर ही भड़क गयी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच ममता बनर्जी ने जामुड़िया से उम्मीदवार हरेराम सिंह को मंच से नसीहत दे दी. उनके बेटे को लाल बत्ती और काफिले के इस्तेमाल से रोकने को कहा. उन्होंने पार्टी में अनुशासन पर जोर दिया.
मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ही पार्टी के एक विधायक पर भड़क गयीं. उन्होंने मंच से ही पार्टी नेताओं को सार्वजनिक तौर से कड़ा संदेश दे दिया. जामुड़िया विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक हरेराम सिंह को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपने बेटे को लाल बत्ती लगी गाड़ी के इस्तेमाल से रोकें. सभा के दौरान जब ममता बनर्जी मंच से उम्मीदवारों का परिचय करा रही थीं, उसी समय उन्होंने हरेराम सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें जनता से परिचित कराया.
पार्टी नेता अनुशासन का रखें ध्यान
मंच पर ही ममता का गुस्सा फूंट पड़ा. ममता ने विधायक के बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जतायी. ममता ने मंच से ही चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं. बताया जा रहा है कि हरेराम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह, जो आसनसोल जिला तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता हैं, अक्सर हूटर और बड़े काफिले के साथ चलते नजर आते हैं. इस पर ही ममता बनर्जी ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं समझा जाना चाहिए.
ममता की नजर अब दिल्ली
रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी. ममता बनर्जी ने साफ संकेत दिया कि उनका लक्ष्य सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है. उन्होंने एलान किया कि जीत के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली की सत्ता को चुनौती देंगी. इससे साफ है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में भी टकराव और तेज हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अगर राज्य में आई तो बुलडोजर राजनीति करेगी और लोगों को उनके घरों से बाहर कर देगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राम नवमी पर हिंसा के लिए प्रशासन जिम्मेदार
मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज इलाके में राम नवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर भी ममता ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने वादा किया कि सत्ता में लौटने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. राम नवमी के दौरान कई जगह पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. इसके बाद पुलिस ने जंगीपुर और रघुनाथगंज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. चुनावी माहौल में इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Also Read: तृणमूल शिविर में कैरम खेलते मिले केंद्रीय बल जवान, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




