बंगाल चुनाव : चुनावी माहौल में महक रहा फूलों का बाजार, कोलकाता में रिकार्ड डिमांड

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

फूल कारोबारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Election: अन्य दिनों की अपेक्षा खपत बढ़ जाने फूलों के दामों पर भी काफी असर पड़ा है.जबरदस्त मांग को देखते हुए दाम दुगने तक पहुंच गए हैं. उसके बाद भी मांग को पूर्ति करने में फूल विक्रेताओं के पसीने छूट रहे हैं.

विज्ञापन

Bengal Election: दुर्गापुर: राज्य में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है.चुनाव को लेकर राज्य में देश भर से छोटे बड़े नेताओं का आना जाना लगा हुआ है.नेताओं के स्वागत के लिए फूल और मालाओं का पूरा उपयोग हो रहा है. इसी वजह से फूलों की मांग काफी बढ़ गई है.फूलों का कारोबार भी महक रहा है.

विज्ञापन

नेताओं के जनसंपर्क से बढ़ रहा डिमांड

बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों उम्मीदवार और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं तो बैठकें हो रही हैं. जगह-जगह उनके स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे हैं. ऐसे में नेताजी के स्वागत के लिए फूल और माल्यार्पण के लिए फूलमालाओं की मांग बेहद ज्यादा है.

फूल बाजार हुआ गुलजार

शहर के फूल विक्रेता बिक्की मालाकार ने कहा कि चुनाव की वजह से फूलों की जबरदस्त डिमांड है. जिसके कारण फूल बाजार पूरा गुलजार है. राजनीतिक दलों द्वारा सार्वजनिक बैठकों, रोड शो और प्रचार के दौरान उपयोग की जाने वाली मालाओं और खुले फूलों की मांग के कारण गेंदा, रजनी गंधा गुलाब और अन्य फूलों की कीमतें बढ़ गई हैं.

गेंदा का दाम हुआ दोगुना

दस रुपए में बिकने वाला गेंदा आज बीस रुपए से अधिक दामों में बिक रहा है. वही रजनीगंधा भी डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो से बढ़ कर चार सौ से साढ़े चार सौ तक पहुंच गया है. माल भी कम मिल रहा है. चुनाव के कारण यातायात के साधन कम होने से माल मिलने में भी दिक्कत हो रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छाए रजनीगंधा के फूल

चुनाव को लेकर सबसे अधिक डिमांड गेंदा फूल और उसके माला की है. उसके बाद रजनीगंधा, गुलाब, जावा कुसुम सहित अन्य फूलों की है.गेंदा और रजनीगंधा की माला जहां आगत नेताओं को पहनाने के लिए मांग की जा रही है. वही जवा कुसुम के फूल नेताओं के मंदिर आदर्शन के दौरान मांगी जा रही है. नेताओं के स्वागत के लिए सजे फूलों के बुके में रजनीगंधा,गुलाब के साथ साथ लिली,जरबेरा डेज़ी कार्नेशन्स और ऑर्किड फूलों की भी डिमांड है. जो ग्राहकों के आर्डर पर निर्भर करता है.

Also Read: भाजपा को ही मिलेंगे वामपंथी कैडर के वोट, बिमान बोस के बयान से छिड़ी सियासी बहस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola