बारुईपुर एनकाउंटर : प्रभाष मंडल की पत्नी बोली- शादी के बाद से सह रही थी जुल्म, मां का शव लेने से इनकार, महुआ मोईत्रा ने उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन
महुआ मोईत्रा, मृतक प्रभाष की मां और पत्नी.

महुआ मोईत्रा, मृतक प्रभाष की मां और पत्नी.

Baruipur Encounter Updates: पश्चिम बंगाल में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या के आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गये हैं. आरोपी की पत्नी और मां ने उसके कृत्यों पर सवाल उठाते हुए पुलिस कार्रवाई को कर्मों का फल बताया है, तो तृणमूल कांग्रेस ने एनकाउंटर को ‘सच छिपाने की साजिश’ करार दिया है.

विज्ञापन

Baruipur Encounter Updates: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद लगातार नये मोड़ आ रहे हैं. आरोपी की पत्नी और मां ने प्रभाष के कृत्य और आचरण पर गंभीर सवाल उठाये और पुलिस की कार्रवाई को उसके कर्मों का फल बताया है. दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस के महुआ मोईत्रा और कीर्ति आजाद ने एनकाउंटर को प्रभाष मंडल का ‘मुंह बंद कराने की साजिश’ करार दिया है.

मैं खुद उसके अत्याचार की शिकार थी : चंपा

मुठभेड़ में पति की मौत की खबर मिलने के बाद प्रभाष मंडल की पत्नी चंपा मंडल ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया. चंपा ने बताया कि शादी के बाद से ही वह लगातार प्रभाष के दुर्व्यवहार और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न का शिकार रही है. उसने कहा- मैं दावे से नहीं कह सकती कि उसने यह जघन्य अपराध किया है या नहीं, लेकिन शादी के बाद से ही मैंने उसका बुरा बर्ताव झेला है. उसके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था. ज्यादातर समय वह घर पर ही पड़ा रहता था.

उसने गलत किया, उसे सजा मिली : प्रभाष की मां

एनकाउंटर में बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद आरोपी की मां ने भी अपनी ममता से ऊपर उठकर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने अपने बेटे का शव लेने और उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. मृतक की मां ने कहा- सुबह जब पुलिस ने मुझे बताया कि मेरा बेटा मारा गया है, तो मैंने साफ कह दिया कि मैं अस्पताल नहीं जा सकती. मेरे बेटे ने जो घिनौना काम किया, उसे उसकी सजा मिल गयी है. पुलिस प्रशासन जो चाहे करे, मुझे कोई ऐतराज नहीं है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, लगे चोर-चोर के नारे, टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

सच्चाई छिपाने के लिए कराया एनकाउंटर : महुआ मोईत्रा

इस एनकाउंटर के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है. विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कृष्णानगर से टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा ने नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने इस एनकाउंटर की तुलना उत्तर प्रदेश की पुलिस शैली से करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब ‘उत्तर प्रदेश 2.0’ बन गया है.

भाजपा को बताना चाहिए कि राजा कौन है : मोईत्रा

महुआ मोईत्रा ने कहा कि यह मुठभेड़ इसलिए की गयी, ताकि प्रभाष मंडल को हमेशा के लिए खामोश कर दिया जाये और इस मामले में शामिल मुख्य लोगों के नाम बाहर न आ सकें. पुलिस हिरासत में प्रभाष ने राजा नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया था. भाजपा को बताना चाहिए कि यह राजा कौन है? भाजपा नेताओं से जुड़े लोगों को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर एनकाउंटर कराया गया है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर मुठभेड़ पर बोलीं कामदुनी आंदोलन की नेता मौसुमी कयाल- यह असुरों के संहार की शुरुआत

भाजपा कार्यकर्ता था प्रभाष मंडल : कीर्ति आजाद

तृणमूल कांग्रेस के एक और सांसद कीर्ति आजाद ने मीडिया को बताया कि प्रभाष मंडल उस इलाके का बड़ा भाजपा कार्यकर्ता था. भाजपा के राज सामने न आ जायें, इसलिए उसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया. आजाद ने कहा कि प्रभाष ने जिस राजा का नाम लिया था, उस राजा के घर में बेड पर जांच अधिकारी को बैठे देखा गया है.

कैसे हुई थी मुठभेड़?

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 4 जुलाई को लापता हुई बच्ची का शव अगले दिन बोरी में बंद मिला था. घटना के बाद गिरफ्तार किये गये मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल को मंगलवार देर रात 12:45 बजे क्राइम सीन रीक्रिएट करने सूर्यपुर ले जाया गया था. पुलिस का दावा है कि वहां उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिससे प्रभाष घायल हो गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा

ये भी पढ़ें: बारुईपुर दुष्कर्म मामला: मुठभेड़ पर पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा- दादा पर भरोसा, न्याय मिलेगा


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola