बैरकपुर सब-डिविजनल कोर्ट बार काउंसिल का चुनाव संपन्न

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 1:22 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर सब-डिविजनल कोर्ट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर शुक्रवार बैरकपुर कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी रही

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर सब-डिविजनल कोर्ट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर शुक्रवार बैरकपुर कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी रही. चुनाव में ऑल इंडिया वकील संघ, बैरकपुर शाखा की ओर से अध्यक्ष व सचिव से लेकर समिति के 17 पदों के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इस चुनाव के लिए 17 निर्वाचन क्षेत्रों के 54 उम्मीदवारों के बीच बैरकपुर कोर्ट बिल्डिंग में मतदान संपन्न हुआ. बता गया कि अखिल भारतीय वकील संघ की ओर से 1830 मतदाता हैं. इस साल कांग्रेस के दो और तृणमूल के 15 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. वहीं, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन और बीजेपी लीगल सेल की ओर से 17 सीटों पर उम्मीदवार दिये गये थे. चुनाव के नतीजे शनिवार को आयेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola