बारासात : पुलिस के जाल में फंसा शातिर चोर

Updated:
विज्ञापन

बारासात के कई इलाकों के घरों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बांग्लादेश के एक शांतिर चोर को धऱ दबोचा.

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना के बारासात के कई इलाकों के घरों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बांग्लादेश के एक शांतिर चोर को धऱ दबोचा. आरोपी के पास से आभूषण व नकदी बरामद किये गये हैं. उसका नाम मिज़ानूर तालुकदार है. आरोपी ने पूजा से पहले बंगाल में प्रवेश किया. इसके बाद उसने बारासात के अस्पताल के पास एक फ्लैट किराये पर लिया और अपने गिरोह में कई बेरोजगार युवकों को शामिल किया. यह गुट दिन में चोरी करने के लिए घरों को टारगेट करता था, फिर दोपहर और रात में अलग-अलग होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो एक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नकदी और आभूषण भी बरामद किये गये हैं. बारासात के एसपी प्रतीक्षा झारखड़िया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बारासात क्षेत्र से एक बांग्लादेशी चोर और उसके गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी को धर दबोचा गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola