भाजपा का ममता बनर्जी पर हमला, शमिक बोले- बिगड़ चुका है बंगाल का माहौल

Babri Masjid in Bengal: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) का गठन करने वाले हुमायूं कबीर की बाबरी यात्रा के बीच भाजपा ने बंगाल सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि बंगाल में माहौल बिगड़ चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और हुमायूं कबीर के बयानों का हवाला भी दिया.
खास बातें
Babri Masjid in Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण और हुमायूं कबीर की पदयात्रा पर भाजपा ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार को घेरा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि बंगाल का माहौल बिगड़ चुका है.
हुमायूं कबीर के बयान और सरस्वती पूजा की घटना का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि माहौल उसी समय बिगड़ गया, जब बंगाल में सरस्वती पूजा में स्कूल की दीवार पर लिख दिया गया है कि मूर्ति पूजा बंद करो. सरकार ने कुछ नहीं किया. जब हुमायूं कबीर ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में हिंदू 30 फीसदी हैं और मुसलमान 70 फीसदी. जब चाहें हिंदुओं को काटकर भागीरथी नदी में बहा देंगे. तभी स्पष्ट हो गया था कि बंगाल में क्या चल रहा है.
फिरहाद हकीम और ममता बनर्जी के बयान को भी किया कोट
राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि माहौल तभी से बिगड़ने लगे थे, जब कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने खुलेआम जमात-ए-इस्लाम की बात की थी. माहौल तो बिगड़ना ही था, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ईद के कार्यक्रम में मंच से कहा था कि बीजेपी जिस धर्म की बात करती है, वो गंदा धर्म है.
ममता बनर्जी पर लगाया बंटवारे की राजनीति करने का आरोप
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि वह फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर चलतीं हैं. उनमें निर्णय लेने की क्षमता नहीं है. शमिक ने कहा कि ममता बनर्जी किसी भी तरह से मुस्लिम वोटर्स का ध्रुवीकरण करना चाहती हैं. येन-केन-प्रकारेण मुस्लिमों का वोट हासिल करना चाहती हैं.
बंगाल की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल में रोहिंग्या घुसपैठिया नहीं, सरकार के मेहमान – शमिक भट्टाचार्य
भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठिये नहीं, सरकार के लिए मेहमान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी जिहादी घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में रखना चाहतीं हैं. उनकी सोच को पूरा बंगाल जान चुका है.
बाबर के नाम पर मस्जिद को देश की जनता नहीं करेगी स्वीकार – भाजपा
शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भारत की जनता चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि बाबर ने मंदिरों को तोड़ा. लाखों हिंदुओं की हत्या की. उसने खुद कहा था कि चंगेज खान की तरह वह हिंदुओं की लाशों का पहाड़ खड़ा कर देगा. ऐसे व्यक्ति के नाम पर मस्जिद बनाने के फैसले को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी.
हुमायूं कबीर पदयात्रा करें या मंगल ग्रह पर चले जायें…
हुमायूं कबीर की पदयात्रा के बारे में पूछे जाने पर शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि वह पदयात्रा करें या मंगल ग्रह तक जायें. उसका कोई असर नहीं होगा. बंगाल को फिर से किसी ने भारत से अलग करने की साजिश की, यहां के लोगों को उसकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश की, तो बंगाल की जनता उसका जवाब देने के लिए तैयार है.
पलाशी से ईटाहार तक स्थगित की ‘बाबरी यात्रा’
हुमायूं कबीर ने बृहस्पतिवार को पलाशी से बेलडांगा तक 22 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की वजह से नदिया के पलाशी से उत्तर दिनाजपुर जिले के ईटाहार तक 235 किलोमीटर तक उनकी ‘बाबरी यात्रा’ स्थगित रहेगी.
Babri Masjid in Bengal: 6 दिसंबर को हुआ था शिलान्यास
हाल ही में जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) का गठन करने वाले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया था. हुमायूं कबीर ने कहा है कि 11 एकड़ में बनने वाली मस्जिद में 12,000 लोग नमाज अदा कर सकेंगे. इसके निर्माण पर 50 से 55 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
बाबरी मस्जिद के निर्माण की घोषणा करने वाले विधायक हुमायूं कबीर तृणमूल से सस्पेंड
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने शुरू किया ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण कार्य
हुमायूं कबीर फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ का आयोजन करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










