मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने शुरू किया ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने शुरू किया ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण कार्य

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बहुचर्चित मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की पहल पर अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में मस्जिद का निर्माण बुधवार से शुरू हुआ

हुमायूं कबीर के मुताबिक, मस्जिद के निर्माण पर 50-55 करोड़ रुपये खर्च होंगे. निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जायेगा.मस्जिद के लिए 11 बीघा जमीन निर्धारित की गयी है

संवाददाता, कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बहुचर्चित मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया. सैकड़ों लोगों के उत्साह के बीच, निर्माण श्रमिकों ने दोपहर के आसपास इमारत के लिए ईंटें रखने का समारोह शुरू किया. निर्माण कार्य में भागीदारी दर्शाने के लिए कई समर्थक अपने सिर पर ईंटें ढोते हुए देखे गये.

हाल ही में जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) का गठन करने वाले कबीर ने कहा कि कई पक्षों के विरोध के बावजूद मस्जिद का निर्माण कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है. उन्होंने कहा: विरोध करने वालों से मैं कहना चाहूंगा कि वे हट जायें. लोगों को अपने-अपने धर्मों का पालन करने तथा मंदिर, गिरजाघर या जो चाहें बनाने की पूरी आजादी है. मैं इस्लाम के नाम पर किसी का विरोध नहीं करूंगा. मेरा उद्देश्य अल्लाह को प्रसन्न करना और अपनी धार्मिक आस्था को निभाना है, किसी पर कुछ थोपना नहीं. कबीर ने घोषणा की कि बोर्ड परीक्षाएं होने के चलते वह फिलहाल निर्धारित ””बाबरी यात्रा”” ( नदिया के पलाशी से उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार तक 235 किलोमीटर की रैली) को स्थगित रखेंगे. उन्होंने कहा कि इसके बजाय, वह गुरुवार को पलाशी से बेलडांगा तक 22 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे.

विवाद भी शुरू :

अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण शुरू होने से विवाद भी पैदा हो गया है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण ‘कयामत’ तक कभी नहीं होगा. माना जा रहा है कि यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किये गये हैं. वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगातार हमला बोल रहे हैं. कहा है कि ममता फिर से सीएम पद की शपथ नहीं ले सकेंगी.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola