सनातनी को भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

बांग्ला और हिंदीभाषी सनातनी के बीच दरार पैदा की जा रही है. इसके खिलाफ सनातन धर्म के लोगों को एक होना होगा.

विज्ञापन

हावड़ा. सनातन सैनिक की ओर से सोमवार रात को शिवपुर के जगत बनर्जी घाट रोड पर आयोजित पूजन सामग्री वितरण समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में सनातनी को भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है. बांग्ला और हिंदीभाषी सनातनी के बीच दरार पैदा की जा रही है. इसके खिलाफ सनातन धर्म के लोगों को एक होना होगा. उन्होंने कहा कि हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हुए थे. इस घटना से सबक लेते हुए पश्चिम बंगाल में सभी सनातनी एक हो रहे हैं. यह एक अच्छा संकेत है. भाजपा विधायक ने कहा कि दुर्गापूजा में राज्य की विभिन्न जगहों पर पांच पूजा पंडालों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं. यह कैसा राज्य है, जहां धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश में जुट जाती है. वोट बैंक के नाम पर राज्य सरकार राजनीति कर रही है. इसलिए हम सभी सनातनी को अब एकजुट होने की जरूरत है. मौके पर पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola