भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण हावड़ा के जयपुर थाना अंतर्गत काशमोली गांव में भाभी की हत्या के आरोप में पुलिस ने देवर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

हावड़ा. ग्रामीण हावड़ा के जयपुर थाना अंतर्गत काशमोली गांव में भाभी की हत्या के आरोप में पुलिस ने देवर को गिरफ्तार किया है. मृतका का नाम उर्मिला खान (59) और आरोपी का नाम बबलू खान है. शुक्रवार को आरोपी को उलबेड़िया अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, उर्मिला ने देवर को 30 हजार रुपये उधार दिये थे. वह कई दिनों से रुपये मांग रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा भी हुआ था. बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन उर्मिला घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी. दूसरे दिन उसका शव खेत में पाया गया. उसके बदन पर जख्मों के निशान मिले थे. मृतका के परिजनों ने बबलू पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने आरोेपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola