ग्रुप सी व डी पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन तीन नवंबर से

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने गैर-शिक्षण नियुक्ति 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने गैर-शिक्षण नियुक्ति 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्रुप सी (क्लर्क) और ग्रुप डी (पीओन, प्रयोगशाला परिचारक, नाइट गार्ड) के पदों के लिए कुल 8,477 रिक्तियों की घोषणा की गयी है. यह नियुक्ति प्रक्रिया एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जायेगी. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी और तीन दिसंबर को समाप्त होगी. परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जायेगी. एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप सी (क्लर्क) के 2,989 पद आवंटित किये गये हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. ग्रुप डी के पदों, जिनमें चपरासी, प्रयोगशाला परिचारक और नाइट गार्ड जैसे पद शामिल हैं, उनके लिए 5,488 रिक्तियां हैं. इन पदों के लिए आवेदकों का आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola