ePaper

पूर्व सैनिकों की गुहार- जूनियर डॉक्टर काम पर लौटें

Updated at : 26 Aug 2024 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की गुहार- जूनियर डॉक्टर काम पर लौटें

आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में शामिल जूनियर डॉक्टर कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं.

विज्ञापन

बनगांव. आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में शामिल जूनियर डॉक्टर कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं. रविवार को दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पूर्व सैनिक संगठन और उनके परिजनों ने रैली कर जूनियर डॉक्टरों से काम पर लौटने की गुहार लगायी. पूर्व सैनिक संगठन की ओर से रविवार की शाम बनगांव के गोपालनगर में एक विरोध रैली निकाली गयी. इसमें शामिल पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश के लोगों को बचाने के लिए जिस तरह से सैनिक कभी सीमा नहीं छोड़ते. उसी तरह देश की जनता को अस्पतालों में चिकित्सा सेवा देकर उनकी जान बचाने के लिए हड़ताल वापस लेना जरूरी है. पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य प्रशांत मजूमदार ने कहा कि सैनिक सीमा या युद्धक्षेत्र नहीं छोड़ सकते. डॉक्टरों को भी लोगों के हित में अपनी सेवाएं शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि कई गरीब लोग चिकित्सा सेवाओं से वंचित रह जा रहे हैं. वे लोग असहाय हैं. जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola