आनंदपुर अग्निकांड दर्दनाक : पीएम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आनंदपुर में आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

सहयोग. प्रधानमंत्री ने की मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा

घायलों को दिये जायेंगे 50-50 हजार रुपये

संवाददाता, कोलकाताआनंदपुर में आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुआ हालिया अग्निकांड अत्यंत दुखद व दर्दनाक है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. पीएम मोदी ने लिखा : मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जायें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी. घायलों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी लिया घटना पर स्वत: संज्ञान

वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आनंदपुर में भयावह आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है और संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को जल्द से जल्द कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. एनएचआरसी ने आनंदपुर में मोमो फैक्टरी के खिलाफ गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप वाली शिकायत के बाद इस मामले में कार्रवाई की है. देखें पेज 04 भी

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola