आनंद बोस ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, आरएन रवि बने बंगाल के नये गवर्नर
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

The Governor of Nagaland, Shri R.N. Ravi calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on August 08, 2019.
राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य से विचार- विमर्श के बिना नये राज्यपाल की नियुक्ति पर जतायी नाराजगी
संवाददाता, कोलकातापश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. देर शाम राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने बोस का पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.डॉ बोस के इस्तीफे की वजह का पता नहीं चल पाया है. इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गये हैं. सीवी आनंद बोस साढ़े तीन वर्षों से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा है कि मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया है.
उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की अचानक आयी खबर पर हैरानी जतायी है. उन्होंने कहा कि मैं हैरान और बहुत परेशान हूं. उनके इस्तीफे के पीछे की वजह मुझे अभी पता नहीं है. हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए मुझे हैरानी नहीं होगी अगर आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्यपाल पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कुछ राजनीतिक फायदे के लिए दबाव डाला हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) ने अभी मुझे बताया कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का प्रभार सौंपा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नया राज्यपाल नियुक्त करने से पहले केंद्र सरकार ने हमसे कोई चर्चा नहीं की. ऐसे काम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारे संघीय ढांचे की बुनियाद पर ही हमला करते हैं. केंद्र को संघीय ढांचे के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए. ऐसे एकतरफा फैसले लेने से बचना चाहिए, जो लोकतांत्रिक रिवाजों और राज्यों की प्रतिष्ठा को कमजोर करते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










