ePaper

बनगांव में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Updated at : 19 Aug 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
बनगांव में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

आरजी कर की घटना के खिलाफ राज्यभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत गरापोटा ग्राम पंचायत इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बनगांव. आरजी कर की घटना के खिलाफ राज्यभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत गरापोटा ग्राम पंचायत इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है. 14 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप उसके एक सहपाठी पर लगा है. छात्रा की मां ने 13 अगस्त को बनगांव महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी. उसने बताया कि छात्रा ट्यूशन पढ़ने गयी थी. वहां से उसका एक सहपाठी उसे किसी जगह ले गया और उससे दुष्कर्म किया. पहले तो छात्रा ने डर के मारे कुछ नहीं बताया. बाद में शारीरिक कष्ट बढ़ने पर उसने पूरी घटना बतायी. इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. वे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola