बाइक चोरी के बाद चोर की साइकिल लेकर लौटना पड़ा

Updated:
विज्ञापन

चुंचुड़ा इमामबाजार इलाके में बाइक चोरी की घटना सामने आया है.

विज्ञापन

हुगली. चुंचुड़ा इमामबाजार इलाके में बाइक चोरी की घटना सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हुगली इमामबाड़ा के निवासी सैयद मोहम्मद वसीम की दो फरवरी को शादी है. उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10.15 बजे वे अपने बड़े भाई सैयद मोहम्मद मुकर्रम के घर चुंचुड़ा इमामबाजार में शादी से पहले एक विशेष रस्म निभाने गये थे. उनकी बाइक गली में घर के बाहर खड़ी थी, जहां उनके दो बड़े भाइयों की बाइक भी पार्क थी. रात करीब 11.15 बजे जब वह बाहर निकले, तो उनकी बाइक गायब थी. वहीं, पास में एक लेडीबर्ड साइकिल पड़ी थी. उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था. बाइक का हैंडल लॉक किया हुआ था, जिसे तोड़ कर चोर बाइक ले गये थे. उन्होंने हुगली, चुंचुड़ा, बैंडेल समेत कई इलाकों में तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला.

अंततः उन्हें चोर द्वारा छोड़ी गयी साइकिल से घर लौटना पड़ा. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. चुंचुड़ा थाने की पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन चोर और बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. कुछ साल पहले चुंचुड़ा शहर में साइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ गयी थीं. सड़कों और फ्लैटों से साइकिल चोरी होने लगी थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद इन वारदातों पर रोक लगी. अब ठंड की रातों में बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola