ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने पर 841 के खिलाफ कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

इधर, शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है

विज्ञापन

कोलकाता. दीपावली एवं कालीपूजा में ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने के आरोप में कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 841 लोगों पर सख्त कार्रवाई की है, जिसमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट बाइक चलानेवाले 296 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इन सभी से जुर्माना वसूला गया है.

वहीं, इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक की पिछली सीट पर बैठाने के आरोप में 193 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में 93 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इधर, शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. अन्य ट्रैफिक से जुड़े कानून के विभिन्न मामलों में कुल 169 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. इसके अलावा विभिन्न इलाकों में छापामारी कर 79.4 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola