स्वर्ण व्यवसायी पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. घायल का नाम संजय कोले है.

विज्ञापन

संवाददाता, हावड़ा

जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. घायल का नाम संजय कोले है. उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि एसिड से संजय की पीठ, गर्दन, कमर और चेहरे का एक हिस्सा झुलस गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को संजय अपने वर्कशॉप में खिड़की के किनारे बैठकर काम कर रहे थे. इसी समय अचानक बाइक से तीन युवक पहुंचे और उनपर एसिड फेंक दिया. चीख-पुकार सुनकर कर्मचारी पहुंचे. उन्हें तुरंत जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. परिजनों ने एसिड अटैक का आरोप जिस पर लगाया है वह रिश्ते में संजय का भाई लगता है. बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. हालांकि, परिजनों ने यह भी आशंका जाहिर की है कि कालीपूजा के समय स्थानीय क्लब के कुछ सदस्यों ने पिकनिक के लिए चंदा मांगा था, लेकिन संजय ने इंकार कर दिया था. पुलिस ने बताया कि व्यवसायी पर नाइट्रिक एसिड फेंका गया है. वर्कशाप से कुछ दूरी पर एसिड का एक खाली बोतल मिला है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola