नाबालिग की तस्करी का आरोप तस्करों के चंगुल से निकल भागी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2024 2:04 AM
उत्तर 24 परगना के हासनाबाद की एक नाबालिग को सिनेमा में मौका देने का झांसा देकर उसकी तस्करी कर मुंबई ले जाने का आरोप सामने आया है.
सिनेमा में हीरोइन का रोल देने का झांसा देकर ले जा रहे थे मुंबई
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के हासनाबाद की एक नाबालिग को सिनेमा में मौका देने का झांसा देकर उसकी तस्करी कर मुंबई ले जाने का आरोप सामने आया है. हालांकि नाबालिग किसी तरह से तस्करों के चंगुल से भाग निकली. बाद में महाराष्ट्र रेलवे पुलिस की मदद से हासनाबाद थाने की पुलिस ने उसे बंगाल लाया.
मामले में तनुजा बीबी नामक एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, वह नाबालिग को आठ सितंबर को घर से भगाकर सिनेमा में हीरोइन बनाने का झांसा देकर ले गयी थी और उसे हावड़ा से ट्रेन से मुंबई के लिए लेकर निकली थी. लेकिन उसे पता चलने के बाद वह किसी तरह से जान बचाकर निकल भागी.
इधर, मुंबई के कुर्ला रेलवे पुलिस की मदद से उसे मुक्त कराने के बाद होम में भेजा गया था. अंत में मामले का पता चलने पर हासनाबाद थाने की पुलिस वहा पहुंची और नाबालिग को वापस लाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










