किराये पर गाड़ी लेकर पैसे नहीं चुकाने पर आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिकायत में पीड़ित ने कहा कि जब वह रुपये मांगने गया, तो आरोपी उसे धमकी देने लगा.

विज्ञापन

कोलकाता. पोर्ट इलाके में स्थित गार्डेनरीच में निजी कार किराये पर लेकर रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में पुलिस ने तुहीन शुभ्र सामंत नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़ित कार चालक ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी. शिकायत में पीड़ित ने कहा कि जब वह रुपये मांगने गया, तो आरोपी उसे धमकी देने लगा. इसके बाद उसे थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी को मंगलवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को पांच अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola