हादसा : पांसकुड़ा में ट्रेन के धक्के से महिला समेत तीन लोगों की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

पांसकुड़ा में ट्रेन के धक्के से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हल्दिया

पांसकुड़ा में ट्रेन के धक्के से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की है. बताया जा रहा है कि पांसकुड़ा के रघुनाथबाड़ी स्टेशन के पास दीघा-पांसकुड़ा रेल लाइन से घर जाने के दौरान तीनों को ट्रेन ने धक्का मार दिया. दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, अन्य एक की मौत अस्पताल में हुई. मृतकों की शिनाख्त जयदेव सांतरा (65) और रिंकू भौमिक (48) है. एक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. जयदेव रघुनाथबाड़ी इलाके का निवासी था, जबकि रिंकू पुरुषोत्तमपुर के श्रीकृष्णपुर का रहने वाला था. वे फल विक्रेता थे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेल लाइन के किनारे स्थित बस्ती में सड़क अक्सर जलमग्न रहते हैं. ऐसे में लोगों को रेल लाइन पर चलने को मजबूर होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola