ePaper

अभिषेक ने शिलांग के सांसद डॉ रिकी एजे सिंगकों के निधन पर जताया शोक

Updated at : 21 Feb 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक ने शिलांग के सांसद डॉ रिकी एजे सिंगकों के निधन पर जताया शोक

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शिलांग के सांसद और वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के नेता डॉ रिकी एजे सिंगकों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शिलांग के सांसद और वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के नेता डॉ रिकी एजे सिंगकों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सिंगकों एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपना जीवन जनता की आकांक्षाओं और कल्याण के लिए समर्पित किया. श्री बनर्जी ने एक्स पर शोक संदेश पोस्ट करते हुए कहा : सिंगकों ने अपने संसदीय क्षेत्र की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व पूरी ईमानदारी, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ किया. सार्वजनिक जीवन में उनकी पहचान जमीन से जुड़े नेता, आम लोगों के लिए सुलभ और क्षेत्रीय अस्मिता व विकास के प्रति अडिग प्रतिबद्धता रखने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में थी. उनका असमय निधन मेघालय की जनता और देश के लोकतांत्रिक परिवार के लिए गहरी क्षति है. इस दुख की घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवार, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. वहीं, तृणमूल की मेघालय इकाई ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और राज्य के लोगों के प्रति समर्पण को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जायेगा. पार्टी ने दिवंगत सांसद के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola