ePaper

बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर

Updated at : 07 Dec 2024 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर

नाॅर्थ बंगाल फ्रंटियर के जवानों पार बांग्लादेशी तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में एक को मार गिराया गया.

विज्ञापन

सीमा पर सक्रिय हैं बांग्लादेशी तस्कर, किया जवानाें पर हमला

संवाददाता, कोलकाताबांग्लादेश में तनाव का माहौल है. अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं. इसी बीच शुक्रवार को जलपाईगुड़ी में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नाॅर्थ बंगाल फ्रंटियर के जवानों पार बांग्लादेशी तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में एक को मार गिराया गया. बीएसएफ ने बाॅर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के समक्ष आपत्ति व विरोध जताया है. बीजीबी ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तस्कर का शव ले लिया है.

कब और क्या हुआ : शुक्रवार तड़के बीएसएफ के जवानों ने सीमा चौकी चाणक्य इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो घने कोहरे का फायदा उठाकर कुछ मवेशियों को सिंहपाड़ा से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे. बीएसएफ के जवानों ने बदमाशों को चुनौती दी, लेकिन भागने के बजाय उन्होंने संतरी पर लाठियों से हमला कर दिया और वह घायल हो गया. गैर-घातक रणनीति का उपयोग करते हुए बीएसएफ पार्टी ने उन्हें रोकने के लिए एक स्टन ग्रेनेड फेंका और पंप एक्शन गन (पीएजी) से फायर किया, लेकिन बदमाशों ने बीएसएफ पार्टी को घेर लिया और उन पर हमला करते रहे. प्रतिपक्ष की ओर से भी गोलीबारी हुई, आत्मरक्षा में बीएसएफ संतरी ने भी फायरिंग की. बाद में पता चला कि अंतररष्ट्रीय सीमा के पास एक शव पड़ा हुआ है. मामले को लेकर बीजीबी एवं बीएसएफ अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई. बांग्लादेशी नेशनल के भारत में घुसकर तस्करी करने और बीएसएफ जवानों पर हमला करने को लेकर बीएसएफ ने विरोध जताया. बीजीबी ने बांग्लादेशी बदमाश का शव स्वीकार किया और आपसी सहयोग से काम करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola