Advertisement
अगले हफ्ते बर्फ फैक्ट्रियों में चलेगा अभियान
कोलकाता : पेय पदार्थों में इंडस्ट्रियल बर्फ के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से कई सक्रिय कदम उठाये गये हैं. अब इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए निगम बर्फ बनानेवाली फैक्ट्रियांे में अभियान चलायेगा. निगम के अभियान के बाद भी महानगर में धड़ल्ले से लस्सी, शरबत व फलों […]
कोलकाता : पेय पदार्थों में इंडस्ट्रियल बर्फ के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से कई सक्रिय कदम उठाये गये हैं. अब इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए निगम बर्फ बनानेवाली फैक्ट्रियांे में अभियान चलायेगा. निगम के अभियान के बाद भी महानगर में धड़ल्ले से लस्सी, शरबत व फलों के जूस में इंडस्ट्रियल बर्फ का इस्तेमाल हो रहा है.
खाद्द पदार्थों मेें हो रहे मिलावट पर निगम के फुड इंस्पेक्टर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं. निगम महानगर स्थित विभिन्न बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों को यह सलाह देगा कि वह अपने कारखानों के बाहर एक बोर्ड लगायें, जिसमें अनिवार्य रुप से यह लिखा होगा कि बर्फ की सिल्ली का इस्तेमाल केवल फलों, सब्जियों व मांस मछलियों को बचाने के लिए किया जाता है. खाना में इसके इस्तेमाल से लोग बीमार पड़ सकते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement