ePaper

उपचुनाव के लिए आज राज्य में पहुंचेंगी सीएपीएफ की 89 कंपनियां

Updated at : 24 Oct 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए आज राज्य में पहुंचेंगी सीएपीएफ की 89 कंपनियां

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम चार सीएपीएफ जवानों को तैनात किया जा सकता है.

विज्ञापन

13 नवंबर को पांच जिलों की छह विस सीटों के लिए डाले जायेंगे वोट कोलकाता. चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को राज्य के पांच जिलों में छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 89 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है और ये टुकड़ियां शुक्रवार को महानगर पहुंंचेंगी. बताया गया है कि इन 89 सीएपीएफ कंपनियों में सीआरपीएफ की 24 कंपनियां, बीएसएफ की 30, सीआइएसएफ की 12, आइटीबीपी की 10 और एसएसबी की 13 कंपनियां शामिल हैं. बताया गया है कि छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,583 मतदान केंद्र हैं. जानकारी के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम चार सीएपीएफ जवानों को तैनात किया जा सकता है. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन शुरू करने के लिए केंद्रीय बलों के इस महीने की 25 तारीख तक राज्य में पहुंचने की उम्मीद है. बताया गया है कि मतदान केंद्रों का प्रबंधन केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) द्वारा किया जायेगा, जबकि राज्य पुलिस मतदान केंद्र के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola