21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा को हटाने की अटकलें तेज, चर्चा में दिलीप घोष का नाम

कोलकाता: प्रदेश भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष राहुल सिन्हा के स्थान पर दिलीप घोष के जल्द प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने की अटकलें भाजपा के गलियारों में तेज हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच बातचीत हुई. इसमें राज्यों में पार्टी के […]

कोलकाता: प्रदेश भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष राहुल सिन्हा के स्थान पर दिलीप घोष के जल्द प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने की अटकलें भाजपा के गलियारों में तेज हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच बातचीत हुई.

इसमें राज्यों में पार्टी के सांगठनिक ढांचे के बदलाव के संबंध में भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक राहुल सिन्हा को संभवत: पार्टी के त्रिपुरा के केंद्रीय पर्यवेक्षक का दायित्व दिया जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि राहुल सिन्हा को हटाने की मांग पर भाजपा का एक गुट अरसे से सक्रिय है. 27 नवंबर को नाराज गुट द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने धरना व अनशन भी किये जाने की घोषणा की गयी है. दिलीप घोष को आरएसएस का करीबी माना जाता है. इधर भाजपा का एक और गुट नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भास्कर घोष को चाहता है. इसके अलावा भाजपा के कई नेताओं का मानना है कि बेहद कम वक्त में बतौर नेता के रूप में उभरीं रूपा गांगुली को महत्वपूर्ण पद दिया जाना चाहिए. माना जा रहा है कि रूपा गांगुली को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें