47 किलो गांजा समेत 41 लाख रुपये जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 12:33 AM
महिला तस्कर गिरफ्तार
महिला तस्कर गिरफ्तार
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के क्रिस्टीपाड़ा इलाके में बुधवार शाम को गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर एक घर में मौजूद बकरी के दड़बे से 47 किलो गांजा और 41 लाख रुपये नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस विशेष पुलिस अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ (दक्षिण) अभिषेक मंडल कर रहे थे. करीब तीन घंटे की तलाशी के बाद घर के अंदर बकरी दड़बे के नीचे बने गुप्त स्थान से करीब 47 किलो गांजा और 500, 100, 200 रुपये के बंडल के साथ 41 लाख 87 हजार 280 रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि गिरफ्तार महिला के पास अधिक मात्रा में गांजा था, जिसे बेचकर बड़ी रकम यहां छुपा दी गयी थी. अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मेमारी शहर के एक नंबर वार्ड के क्रिस्टीपाड़ा इलाके में एक घर से 47 किलो गांजा के साथ 41 लाख 87 हजार रुपये बरामद किये गये. एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.
शुरुआत में पता चला कि इस महिला की मां लालपरी साहनी भी पहले गांजा के कारोबार में शामिल थीं. उन्होंने जेल भी काटी है. गिरफ्तार महिला को गुरुवार बर्दवान जिला अदालत में पेश किया जायेगा और जांच के लिए पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया जायेगा. बाद में आरोपी से पूछताछ की जायेगी कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है और इस धंधे का जाल कहां तक फैला हुआ है. एडिशनल एसपी अर्क बनर्जी ने कहा कि बरामद बड़ी रकम की गिनती के लिए एक सरकारी बैंक से मदद मांगी गयी है. बैंक कर्मचारी पैसे गिनने की मशीन लेकर आये और सारे पैसे गिनकर पुलिस को समझाया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पता चला कि यह महिला अपने घर से ही गांजा का कारोबार करती थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










