24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवड़ा

मुंबई. महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. मित्रों के बीच मुरली भाई के रूप मंे लोकप्रिय मुरली देवड़ा ने सुबह करीब तीन बजकर 25 मिनट पर अंतिम सांस ली. उनके परिजनों ने यह जानकारी […]

मुंबई. महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. मित्रों के बीच मुरली भाई के रूप मंे लोकप्रिय मुरली देवड़ा ने सुबह करीब तीन बजकर 25 मिनट पर अंतिम सांस ली. उनके परिजनों ने यह जानकारी दी. उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा दो बेटे शामिल हैं जिनमें पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी हैं. संप्रग शासनकाल के दौरान पेट्रोलियम और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों की कमान संभालने वाले देवड़ा इस समय राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे. देवड़ा सर्वाधिक लंबे समय तक देश के पेट्रोलियम मंत्री रहे और उन्होंने अपने चार दशकों के राजनीतिक सफर मंे पार्टी और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला. वह दक्षिण मुंबई से चार बार लोकसभा के लिए चुने गये और वह 22 सालों तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. गांधी परिवार के वफादार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विश्वासपात्र रहे देवड़ा पार्टी के लिए धन संग्रहण मंें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे जिनके देश के जाने माने उद्योपगतियों के साथ निजी संबंध थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेताओं और अन्य ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली देवड़ा के निधन पर आज शोक जताया और कहा कि अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वह सभी दलों के बीच लोकप्रिय थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें