सोनभद्र में 3350 टन नहीं, सिर्फ 160 किलो सोना होने की संभावना

कोलकाता :उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 3350 टन सोने की मौजूदगी की खबर को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) ने खारिज कर दिया है. शनिवार को कोलकाता स्थित जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) के मुख्यालय में जीएसआइ महानिदेशक एम श्रीधर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वहां (सोनभद्र) 3350 टन सोना नहीं, बल्कि लगभग […]
कोलकाता :उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 3350 टन सोने की मौजूदगी की खबर को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) ने खारिज कर दिया है. शनिवार को कोलकाता स्थित जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) के मुख्यालय में जीएसआइ महानिदेशक एम श्रीधर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वहां (सोनभद्र) 3350 टन सोना नहीं, बल्कि लगभग 160 किलोग्राम सोना निकलने की संभावना है. मीडिया में चली खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि साल 1998-99 व 1999-2000 में जीएसआइ ने सोनभद्र में अन्वेषण किया था.
- जीएसआइ ने 3350 टन सोने की मौजूदगी की सनसनीखेज खबर को किया खारिज
- 52806.25 टन सोने का अयस्क है, प्रति टन निकल सकता है 3.03 ग्राम सोना
- कुल सोने के अयस्क से निकल सकता है 160 किलोग्राम सोना
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीएसआइ महानिदेशक ने दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




