बोरे में बंद मिला शव हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

गड़बेता थाना क्षेत्र के लेदापोल गांव के समीप सड़क के किनारे मिला शव मृतक की उम्र 40 के करीब खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत लेदापोल गांव के निकट सड़क के किनारे से पुलिस ने बोरा में बंद एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया. उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. उसकी उम्र 40 वर्ष के […]

विज्ञापन

गड़बेता थाना क्षेत्र के लेदापोल गांव के समीप सड़क के किनारे मिला शव

विज्ञापन
मृतक की उम्र 40 के करीब
खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत लेदापोल गांव के निकट सड़क के किनारे से पुलिस ने बोरा में बंद एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया. उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. उसकी उम्र 40 वर्ष के करीब बतायी गयी है. इलाके के लोगों में सर्वप्रथम सड़क के किनारे रक्त लगा हुआ एक बोरा को गिरा हुआ देखा.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इलाके में पहुंची और बोरे से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. पुलिस को आंशका है कि उसकी हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी है और शव को बोरा में बंद कर लेदापोल इलाके में सड़क किनारे फेंका गया हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola