किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Updated at : 20 Feb 2020 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

बारासात : किशोरी को अपने घर बुला कर दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है. यह घटना उत्तर 24 परगना के मछलंदपुर आमतला इलाके की है. शिकायत के आधार पर गोबरडांगा थाने की पुलिस ने आरोपी शुभोजीत गोलदार (20) को गिरफ्तार कर लिया. वह गोबरडांगा हिंदू कॉलेज का छात्र है. पुलिस मामले की […]
विज्ञापन
बारासात : किशोरी को अपने घर बुला कर दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है. यह घटना उत्तर 24 परगना के मछलंदपुर आमतला इलाके की है. शिकायत के आधार पर गोबरडांगा थाने की पुलिस ने आरोपी शुभोजीत गोलदार (20) को गिरफ्तार कर लिया. वह गोबरडांगा हिंदू कॉलेज का छात्र है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मिली खबरों के अनुसार शुभोजीत किशोरी को पहले से जानता था और दोनों एक दूसरे के घर आया जाया करते थे. घटना के समय उसके परिजन किसी काम से बाहर गये थे. आरोप है कि उसका फायदा उठा कर युवक ने किशोरी को अपना घर बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने घर लौट कर अपने परिजनों को सारी बात बता दी.
उसके बाद किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. किशोरी के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




