पुलवामा के शहीदों को मुख्यमंत्री ने किया याद

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले वर्ष पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार को याद किया और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे. यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले वर्ष पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार को याद किया और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे. यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था.
ममता ने ट्वीट किया ‘ 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दिल से याद करती हूं. हम अपने बहादुर जवानों को नमन करते हैं. और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता व संवेदना व्यक्त करते हैं. जय हिंद.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




