छात्रों के दो गुटों में झड़प, पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 2:00 AM
पांडुआ थाना अंतर्गत खान्यान इलाके के इटाचूना कॉलेज की है घटना हुगली : पांडुआ थाना अंतर्गत खान्यान इलाके के विजय नारायण महाविद्यालय (इटाचुना कॉलेज) में सरस्वती पूजा को केंद्र कर छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गयी. घटना में तृणमूल छात्र परिषद के तीन और एबीवीपी के दो छात्र घायल हो गये. घायलों में […]
पांडुआ थाना अंतर्गत खान्यान इलाके के इटाचूना कॉलेज की है घटना
हुगली : पांडुआ थाना अंतर्गत खान्यान इलाके के विजय नारायण महाविद्यालय (इटाचुना कॉलेज) में सरस्वती पूजा को केंद्र कर छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गयी. घटना में तृणमूल छात्र परिषद के तीन और एबीवीपी के दो छात्र घायल हो गये. घायलों में दो को पांडुआ ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने किसी भी अप्रिय घटना के बचने के लिए कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों सरस्वती पूजा का जिम्मा दिया था. साथ ही छात्रों को कॉलेज में जाने से रोकने के लिये गेट पर ताला लगा दिया गया था. कॉलेज के बाहर पुलिस पिकेट भी बैठायी गयी है.
गौरतलब है कि सरस्वती पूजा को लेकर दोनों गुटों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था. एबीवीपी छात्र परिषद के सदस्य चाह रहे थे कि इस बार सरस्वती पूजा का दायित्व उन्हें मिले. फिलहाल पूजा का जिम्मा तृणमूल छात्र परिषद के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को दिया गया है, जिसका एबीवीपी के छात्र विरोध कर रहे थे.
इसी को लेकर मंगलवार को दोनों गुटों में मारपीट हो गयी. कॉलेज प्रबंधन के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ. आरोप है एबीवीपी के समर्थक जब घर लौट रहे थे, इसी दौरान खान्यान स्टेशन के पास एबीवीपी के छात्रों की पिटाई कर दी गयी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










