सरस्वती पूजा की तुलना वैलेंटाइंस डे से करने पर बिफरे राहुल

Updated at : 30 Jan 2020 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा की तुलना वैलेंटाइंस डे से करने पर बिफरे राहुल

भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की साजिश कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने सरस्वती पूजा को कुछ लोगों द्वारा बंगाल का वैलेंटाइंस डे कहने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष की भारतीय संस्कृति को नष्ट नहीं किया जी […]

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की साजिश

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने सरस्वती पूजा को कुछ लोगों द्वारा बंगाल का वैलेंटाइंस डे कहने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष की भारतीय संस्कृति को नष्ट नहीं किया जी सकती है. देश और बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की साजिश चल रही है.
स्वामी विवेकानंद ने भी अपने वक्तव्य में कहा था कि 500 वर्षों के मुगल शासन और 200 वर्षों के अंग्रेजों की गुलामी के बावजूद भारतीय संस्कृति को कोई नहीं नुकसान नहीं पहुंचा पाया है. भारतीय संस्कृति पर बार-बार आघात किया गया. जबरन लोगों का धर्मांतरण किया गया. इसके बावजूद भारतीय संस्कृति जीवंत है, क्योंकि यह आध्यात्मवाद पर आधारित है. कुछ लोगों द्वारा सरस्वती पूजा को वैलेंटाइंस डे करार देना भारतीय व बंग संस्कृति को नष्ट करने की साजिश है, जो संभव नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola