ePaper

जिनका शनि थोड़ा भी लाभकारी है, उनके लिए सौभाग्यशाली होगा समय

Updated at : 20 Jan 2020 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
जिनका शनि थोड़ा भी लाभकारी है, उनके लिए सौभाग्यशाली होगा समय

शनि गोचर 2020 : 24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन होगा धनु राशि से मकर राशि में होगा गोचर, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव कोलकाता. इस वर्ष शनि गोचर 24 जनवरी 2020 को धनु राशि से मकर राशि में होने जा रहा है. यहां 11 मई से 29 सितंबर के बीच शनि का मकर […]

विज्ञापन
  • शनि गोचर 2020 : 24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन होगा
  • धनु राशि से मकर राशि में होगा गोचर, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
कोलकाता. इस वर्ष शनि गोचर 24 जनवरी 2020 को धनु राशि से मकर राशि में होने जा रहा है. यहां 11 मई से 29 सितंबर के बीच शनि का मकर राशि में वक्री अवस्था में संचार होगा. अंतिम माह दिसंबर में शनि ग्रह अस्त होगा, जिससे इसका प्रभाव सभी राशियों पर थोड़ा कम होगा. इस साल मकर, धनु राशि और कुंभ राशि के ऊपर शनि की साढ़े साती का मुख्य रूप से प्रभाव रहेगा. शनि मुख्य रूप से मकर और कुंभ राशि का स्वामी कहलाता है. ज्योतिषाचार्य सुशील पुरोहित ने रविवार को प्रभात खबर ज्योतिषीय सलाह में बताया कि शनि की वास्तविकता यह है कि यह अच्छों के साथ अच्छा और बुरों के साथ बुरा बनता है.
मेष : मेष राशि वालों के लिए साल 2020 में शनि दशम भाव में रहेगा. शनि की कृपा से इस साल आपका ​करियर बहुत अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से इस साल आपको कई उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा.
वृषभ : शनि गोचर साल 2020 में आपके नवम भाव में विराजमान होगा. इस साल माता पिता और बड़े भाई के साथ विवाद हो सकता है.इसलिए अपनी वाणी पर संयम बरतें. जीवनसाथी के साथ आप अच्छा वक्त बितायेंगे.
मिथुन : शनि गोचर साल 2020 में आपके अष्टम भाव में प्रभावी होगा. इस साल ​मिथुन राशि वालों पर शनि का प्रकोप रहेगा, जिसके चलते आपके कई बनते काम बिगड़ेंगे, हालांकि साल के अंत तक स्थिति सही हो जायेगी.
कर्क : साल 2020 में शनि आपके सप्तम भाव में विराजमान होगा. शनि के प्रभाव से इस साल आप खूब आलस्य में रहेंगे, जिस वजह से आप कई काम की चीजों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और पैसों की भी तंगी होगी.
सिंह : साल 2020 में शनि आपके षष्ठम भाव में विराजमान होगा. षष्ठम भाव में शनि गोचर होने का मतलब है कि इस साल आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए मध्य साल बहुत अच्छा है.लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर होगी.
कन्या : 2020 में शनि आपके पंचम भाव में स्थापित होगा. लंबे समय से अपनी शिक्षा को फिर से जारी करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन कोई न कोई अड़चन बीच में आ ही जाती है. पका यह सपना साल 2020 में पूरा हो सकता है.
तुला : साल 2020 में शनि आपके चतुर्थ भाव में स्थित होगा. अगर बिज़नेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस साल अच्छे अवसर मिल सकते हैं. स साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किन किसी भी प्रकार के अहंकार से खुद को बचा कर रखें.
वृश्चिक : साल 2020 में शनि आपके तृतीय भाव में स्थापित होगा. प पर लंबे समय तक शनि की साढ़े साती चल रही थी, किन इस साल शनि गोचर की वजह से यह खत्म हो जायेगी. सी काम को परिपूर्ण करने के लिए आलस का त्याग बेहद जरूरी है, इस बात का खास ख्याल रखें.
धनु : साल 2020 में शनि आपके दूसरे भाव में विराजमान होगा, स साल आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका दोगुना फल मिलेगा.इस साल आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए मेहनत जरूर करें.
मकर : साल 2020 में शनि आपकी ही राशि में संचार करेगा. इस साल शनि गोचर की वजह से साढ़े साती का दूसरा चरण प्रारंभ होगा, जिस वजह से आपका स्वास्थ्य काफी प्रभावित होगा.
कुंभ : साल 2020 में शनि आपके बारहवें भाव में स्थापित होगा. जीवनसाथी के साथ निजी मामलों पर विवाद हो सकता है. नया घर या गाड़ी खरीदने से पहले जानकारों की सलाह जरूर लें.
मीन : शनि आपके ग्यारहवें और बारहवें भाव का स्वामी है. साल 2020 में शनि आपके ग्यारहवें भाव में स्थापित होगा. करियर में आपको इतनी सफलता मिलेगी कि यही आपकी असली पहचान बनेगा.
सवाल : पुत्री की शादी कब होगी ? कुसुम अग्रवाल, आसनसोल
जवाब : नवंबर 2020 से शादी का योग है. शनि विवाह का स्थान देख रहा है. इस कारण विलंब हो रहा है. हनुमान जी की पूजा करें.
सवाल : भाई को वैवाहिक परेशानी है. क्या करें ? आरती जाजू, हल्दिया.
जवाब : राहु की महादशा चल रही है. वैवाहिक जीवन में परेशानी है. अर्द्धनारीश्वेर की पूजा करें.
सवाल : पढ़ाई के क्षेत्र में योग कैसा है? तनीशा शांडेक, कांकीनाड़ा
जवाब : पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, जो भी काम करें, ध्यान के साथ करें.
सवाल : आर्थिक स्थिति में सुधार कब होगा ? राजीव राय, कोलकाता
जवाब : फरवरी के बाद आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होगा. शुक्र की महादशा है. सफेद मूंगा पहनें.
सवाल : मानसिक परेशानी है. क्या करें ? उर्मिला शर्मा, कांकीनाड़ा.
जवाब : किसी न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह लें और अच्छे डॉक्टर से दिखायें.
सवाल : नौकरी कब मिलेगी ? अनिल कुमार सिंह, कोलकाता
जवाब : जून, 2021 से नौकरी का योग है. सरकारी नौकरी मिलेगी. फिलहाल परिश्रम करें और मन से पढ़ाई करें.
सवाल : कारोबार मंदा चल रहा है. क्या करें ? समीर कौर, आसनसोल
जवाब : शनि की महादशा में शनि की अंतर्दशा चल रही है. पुखराज पहनें. समस्या कम होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola