हल्दिया रिफाइनरी में शुरू हुआ ‘सक्षम 2020’

कोलकाता : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के हल्दिया रिफाइनरी में संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) 2020 का शुभारंभ हुआ. पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के नेतृत्व में पूरे देश में तेल एवं गैस संरक्षण जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किये जा रहे संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम’ के इस वर्ष का थीम है ‘ईंधन अधिक न खपायें, […]
कोलकाता : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के हल्दिया रिफाइनरी में संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) 2020 का शुभारंभ हुआ. पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के नेतृत्व में पूरे ��ेश में तेल एवं गैस संरक्षण जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किये जा रहे संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम’ के इस वर्ष का थीम है ‘ईंधन अधिक न खपायें, आओ पर्यावरण बचायें.’एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों, अभिभावकों एवं आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता, मास रैली एवं बुकलेट का वितरण, वीडियो की प्रदर्शनी, कार पूलिंग एवं सीएचटी द्वारा फर्नेस दक्षता सर्वे आदि का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










