खेल-कूद प्रतियोगिता में छात्र के सिर में धंसा भाला, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

एसएसकेएम में डेढ़ घंटे ऑपरेशन के बाद निकाला गया भाला ग्रामीण हावड़ा के श्यामपुर की घटना हावड़ा : स्कूल की वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान एक भाला उसी स्कूल के एक छात्र के सिर में धंस गया. बेहद गंभीर हालत में उसे पहले उलबेड़िया महकमा अस्पताल, फिर एसएसकेएम में दाखिल कराया गया, जहां सोमवार रात […]

विज्ञापन

एसएसकेएम में डेढ़ घंटे ऑपरेशन के बाद निकाला गया भाला

विज्ञापन
ग्रामीण हावड़ा के श्यामपुर की घटना
हावड़ा : स्कूल की वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान एक भाला उसी स्कूल के एक छात्र के सिर में धंस गया. बेहद गंभीर हालत में उसे पहले उलबेड़िया महकमा अस्पताल, फिर एसएसकेएम में दाखिल कराया गया, जहां सोमवार रात उसका ऑपरेशन हुआ. करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को सफलता मिली व उसके सिर से भाला निकाल लिया गया, लेकिन बताया गया है कि उसके शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है. जख्मी छात्र का नाम सौर्यदीप बेरा है. वह श्यामपुर नाउदा नयनचंद्र विद्यापीठ में छठीं कक्षा का छात्र है.
स्कूल हेडमास्टर अरूणाभ बजानी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाला फेंकों प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, लेकिन अचानक सौर्यदीप मैदान के अंदर घुस गया. इसी बीच प्रतियोगी ने भाला फेंका और भाला सौर्यदीप के सिर में धंस गया. उसे तुरंत पहले उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर एसएसकेएम रेफर किया गया. बताया गया है कि उसकी हालत नाजुक है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola