ममता हुईं बेनकाब, जनता ने दिया साथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2020 1:05 AM

विज्ञापन

कोलकाता : बुधवार को ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को सफल करार देते हुए मुजफ्फर अहमद भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने उसे भाजपा की सहयोगी व श्रमजीवी विरोधी करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करनेवालों का चेहरा […]

विज्ञापन

कोलकाता : बुधवार को ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को सफल करार देते हुए मुजफ्फर अहमद भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने उसे भाजपा की सहयोगी व श्रमजीवी विरोधी करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करनेवालों का चेहरा बेनकाब हो गया है.

वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु ने कहा कि वह मुंह से श्रमिकों और कर्मचारियों के हित की बात करती है. हकीकत में वह नहीं चाहती कि इनका भला हो. वाममोर्चा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस और गुंडों की मदद से हड़ताल को तोड़ने की कोशिश की गयी. लेकिन हमलोगों ने डट कर मुकाबला किया और जनता ने हड़ताल को सफल बना दिया.

मोहम्मद सलीम ने कहा कि हड़ताल को उनलोगों ने सफल बनाया, जो भाजपा की नीतियों से नाखुश हैं. जो लोग हड़ताल को सफल किये, वही लोग इस मुद्दे पर दोहरा चरित्र अपनानेवालों को भी सबक सिखायेंगे. उन्होंने कहा कि हड़ताल को विफल करने व आंदोलन को बदनाम करने के लिए पुलिस और गुंडों की मदद से हिंसा करायी गयी थी. लेकिन उनका यह चेहरा भी बेनकाब हो गया.
एआइकेसीसी की ओर से देशभर के 300 किसान और खेत मजदूर संगठनों की ओर से हड़ताल में शामिल होने का एलान किया गया था. पश्चिम बंगाल शाखा में कुल 21 संगठन शामिल हैं, जो दावा कर रहे हैं उनकी हड़ताल पूरे देश की तरह पश्चिम बंगाल में भी सफल रही. कृषि बाजार बंद रहे. देश के अन्य हिस्सों में भी किसान व खेत मजदूर हड़ताल में शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola