बंगाल : लोहे का पार्ट्स तैयार करने वाले कारखाने में बन रहा था मुंगेर ब्रांड हथियार

Updated at : 07 Jan 2020 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : लोहे का पार्ट्स तैयार करने वाले कारखाने में बन रहा था मुंगेर ब्रांड हथियार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के नदियाल थाने की टीम ने सोमवार देर रात गुप्त जानकारी के आधार पर लोहे का पार्ट्स तैयार करने की आड़ में मुंगेर ब्रांड हथियार बनाये जाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए मुंगेर के एक कारीगर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल कयुम उर्फ मुन्ना (28 वर्ष) […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के नदियाल थाने की टीम ने सोमवार देर रात गुप्त जानकारी के आधार पर लोहे का पार्ट्स तैयार करने की आड़ में मुंगेर ब्रांड हथियार बनाये जाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए मुंगेर के एक कारीगर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल कयुम उर्फ मुन्ना (28 वर्ष) है. वह बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मुश्कीपुर इलाके का रहनेवाला है.

कोलकाता में वह नदियाल इलाके के अयुब नगर में रहकर मुंगेर ब्रांड हथियार बना रहा था. कारखाने से 7 एमएम पिस्‍टल, मैगजीन, अर्धनिर्मित हथियार व मैगजीन के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल औजार पुलिस ने जब्त किया है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि नदियाल इलाके के वारिस नगर के 4 नंबर गली में मुंगेर ब्रांड के अत्याधुनिक हथियार बनाये जाने की गुप्त खबर उन्हें मिली थी.

यह अत्याधुनिक हथियार वहां मुंगेर का एक कारीगर बना रहा था. इस जानकारी के बाद नदियाल थाने के साथ लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वायड (एआरएस) के सदस्यों ने संयुक्त अभियान चलाकर सोमवार देर रात को वहां छापेमारी की. इस दौरान रंगेहाथों हथियार बनाते हुए कारीगर को पकड़ा गया.

उसने पूछताछ में बताया कि मकान का मालिक मोहम्मद कलीम की देखरेख में यहां हथियार बनाकर उत्तर व दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में इसकी सप्लाई होती थी. मकान मालिक इलाके से फरार है. इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल थे, उनतक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola