दत्तोपुकुर : दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दत्तोपुकुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम सौगत सरकार, मृणाल विश्वास व रतन दास उर्फ तोता हैं. घटना मंगलवार रात उत्तर 24 परगना जिले के बावनगाछी के कुलबेड़िया इलाके में हुई था. मिली खबरों के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार रात […]

विज्ञापन

कोलकाता : दत्तोपुकुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम सौगत सरकार, मृणाल विश्वास व रतन दास उर्फ तोता हैं. घटना मंगलवार रात उत्तर 24 परगना जिले के बावनगाछी के कुलबेड़िया इलाके में हुई था. मिली खबरों के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार रात वह अपने घर में अकेली सो रही थी.

विज्ञापन

रात 1.30 बजे के करीब नशे की हालत में दो युवक उसकी खिड़की के पास आकर पानी मांगा. आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने पर तीन युवक दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये. चारों में एक रतन दास नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. घटना बाद महिला ने उसी रात पास के अभय संघ क्लब के सदस्यों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद क्लब के सदस्यों ने चार में तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola