मंिदरों में भी पहुंचे लोग, पूजा-पाठ के साथ हुआ नववर्ष का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के प्रसिद्ध श्री भूतनाथ धाम में मंगलवार को अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत भक्तों ने बाबा की पूजा -अर्चना और आराधना से किया. श्री श्री बाबा भूतनाथ के वर्षभर प्रतीक्षित रहनेवाले इस वार्षिकोत्सव के आयोजन में देश के कोने-कोने से आये विख्यात भजन गायक कलाकारों ने मधुर और कर्णप्रिय भजनों से बाबा को […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के प्रसिद्ध श्री भूतनाथ धाम में मंगलवार को अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत भक्तों ने बाबा की पूजा -अर्चना और आराधना से किया. श्री श्री बाबा भूतनाथ के वर्षभर प्रतीक्षित रहनेवाले इस वार्षिकोत्सव के आयोजन में देश के कोने-कोने से आये विख्यात भजन गायक कलाकारों ने मधुर और कर्णप्रिय भजनों से बाबा को रिझाया. डांस ग्रुप के कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ की महिमा पर आकर्षक नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन
निमतला स्थित बाबा भूतनाथ के मंदिर में शाम से शुरू हुई भक्तों की भीड़ जैसे-जैसे रात होती गयी, बढ़ती चली गयी. तेज ठंढ की परवाह किये बग़ैर भक्त सारी रात बैठ कर भजनों को सुनते रहे. गुरुजी स्व. महिपाल ठाकुर के सुपुत्र श्री गणेश ठाकुर, श्री महेश ठाकुर के दिशा निर्देशन में उत्सव के सभी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए. आरती के आयोजन में भी भक्तों की अपार भीड़ देखी गयी.
मंदिर प्रांगण में सजी नयनाभिराम झांकी, शिव परिवार के अनुपम औरदिव्य श्रृंगार ने सभी भक्तों का मन मोह लिया. भक्तों ने बाबा से नये अंग्रेज़ी नववर्ष को आशीर्वाद देकर सफल और सार्थक बनाने की प्रार्थना की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola