सीएए : घर-घर जाकर जागरूकता फैलायेगी भाजपा महिला मोर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता महिला मोर्चा की सदस्य घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राज्य की महिलाओं में जागरूकता फैलायेगी. गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा महिला मोर्चा की […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता महिला मोर्चा की सदस्य घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राज्य की महिलाओं में जागरूकता फैलायेगी. गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी, प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु तथा शरणार्थी इकाई के मोहित सेन ने नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियों की जानकारी दी.
बाद में श्रीमती चटर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नागरिकता संशोधन (सीएए) कानून को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही हैं. सीएए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है. किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है.
उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत भारत में आये शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है. बांग्लादेश से बड़ी संख्या में शरणार्थी पश्चिम बंगाल आये हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहा है. इस भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा की सदस्य घर-घर जायेंगी और लोगों को सीएए के बारे में बतायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन